समाजिक संस्था द्वारा गरीबो को वितरित किया गया चाय व कम्बल

 

कानपुर 

 

मलिन बस्ती विकास मंच के तत्वधान में बड़ा चौराहा स्थित राम आसरे पार्क में इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए संस्था के सदस्यों द्वारा गरीब लोगों को चाय व कंबल वितरित किए गए। वहीं संस्था के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि आज इस संस्था का यह दसवा कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में तकरीबन ढाई सौ गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों ही शामिल रहे कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब और असहाय लोगों को इस ठंड से बचाने के लिए मूलभूत सुधार देना ताकि इस भीषण ठंड में किसी भी गरीब का अहित न हो। यह संस्था शुरू से ही गरीबों के लिए कुछ ना कुछ कार्य किया करती है और आगे भी इसी तरह से समाज के गरीब तबके के लोगों के लिए सहायता प्रदान करती रहेगी