पेड़ पर लटकता मिला फल विक्रेता का शव


तिर्वा (कन्नौज)। रात को घर से लापता हुए फल विक्रेता का शव सुबह पेड़ पर झूलता मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। विज्ञापन कोतवाली क्षेत्र के सुक्खापुर्वा गांव निवासी आकाश (20) पुत्र मेवाराम तिर्वा कस्बे में गांधी चौराहे पर फल की ठेली लगाता था। रात करीब 10 बजे वह ठेली लेकर घर लौटा था। खाना खाने के बाद घर से लापता हो गया। परिवार के लोगों ने उसे तलाश किया। पता नहीं चला।
सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक पेड़ पर शव देखा।