चाय वितरण के साथ जलवाया गया आलाव

कानपुर नगर,


सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के कोआर्डिनेटर राजेन्द्र सिन्हा को बनाये जाने
पर येशोदा नगर चैराहे पर चाय वितरण का कार्य किया गया साथ ही अलाव भी जलवाया गया।
                  चाय वितरण कार्यक्रम उत्तर प्रदेश प्रभारी सोनू गुप्ता उर्फ मनोज पूर्व लाकसभा प्रत्याशी अकबरपुर प्रदेश प्रचारक
राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सोनू गुप्ता ने कहा कि समाज के सम्पन्न वर्ग को गरीबो की मदद के लिए आगे
आना चाहिये और सडकों पर अलाव जलावाना चाहिये। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री दीपक सोनकर, मयंक सचान, कुलदीप कटियार,
सूर्यांश गुप्ता, बउआ बाल्मिकी, दिलीप प्रजापति, विकास गुप्ता सहित सैकडो कार्यकर्ताओ ने राजेन्द्र सिन्हा को स्वच्छ भारत अभियान का
कोआॅर्डिनेटर बनाये जाने पर बधाई दी।